Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsYoung Couple s Love Marriage in Kolkata Sparks Family Controversy
बरामद प्रेमी युगल ने कोलकाता में रचाई शादी

बरामद प्रेमी युगल ने कोलकाता में रचाई शादी

संक्षेप: बेंगाबाद थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ कोलकाता में शादी कर ली। परिजनों ने इस प्रेम विवाह का विरोध किया और युवक पर बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। दोनों का फेसबुक पर संपर्क हुआ था। पुलिस ने उन्हें देवीपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया। मामला समझौते की ओर बढ़ रहा है।

Tue, 4 Nov 2025 01:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र से गायब युवती द्वारा कोलकाता में प्रेमी के संग शादी रचा लेने और प्रेमी युगल के दाम्पत्य सूत्र में बंध जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने इस प्रेम विवाह का घोर विरोध किया है और बहला फुसला कर युवती को भगा ले जाने का आरोप युवक पर लगाया है। युवक मधुपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है जबकि युवती बेंगाबाद थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व युवती घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। तब परिजनों ने बेंगाबाद थाना में इस आशय का आवेदन दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले की जांच पड़ताल कर रही बेंगाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात प्रेमी युगल को देवीपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर थाना ले आई। पूछताछ में प्रेमी युगल ने कहा कि दोनों का फेसबुक पर एक दूसरे से दोस्ती हुई थी। फिर मामला प्रेम प्रसंग चलने लगा। प्रेम प्रसंग में दोनों जोड़ा अपने अपने घर से फरार हो गया और कोलकाता चला गया। कोलकाता के एक मंदिर में दोनों ने भगवान को साक्षी मान शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों वापस लौट रहे थे कि बेंगाबाद पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। प्रेमी युगल के बालिग होने के कारण पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को बरामदगी की सूचना दे दी। प्रेमी युगल की बरामदगी की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन थाना पहुंचे लेकिन इस शादी विवाह से दोनों पक्षों के परिजन सहमत नहीं थे। इस मामले की आपसी समझौता को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर जारी था।