धनवार में यशवंत ने सीओ के रुप में दिया योगदान
राजधनवार में यशवंत कुमार सिन्हा ने नए अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने, पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने और भूमि संबंधी मामलों में न्याय सुनिश्चित करने...

राजधनवार। धनवार अंचल कार्यालय में गुरुवार को नए अंचलाधिकारी के रुप में यशवंत कुमार सिन्हा ने गुलजार अंजुम से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अंचल व प्रखंड कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने नए सीओ को बुके व शॉल देकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने, आम जनता को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं देने और अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व जनहितकारी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता और न्यायसंगत प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।
कहा कि जनता से जुड़ी कोई भी समस्या हो और वह अंचल कार्यालय आने में सक्षम नहीं हो वैसे लोग मेरे पर्सनल व्हाट्सएप नंबर पर आवेदन दे सकते हैं। उनकी भी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने अंचल कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं को पारदर्शिता के साथ समाधान करें। ताकि उनका काम जल्द निपटारा किया जा सके। मौके पर धनवार बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी, राजद जिला अध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर, मुखिया भुनेश्वर साव, किशोर सिंह, सीआई व राजस्व कर्मचारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




