
विहिप का उद्देश्य जागरुकता लाना है: प्रशांत किशोर
खोरीमहुआ में विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय समर्थकों, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। अतिथियों ने धार्मिक जागरूकता, संस्कृति और संस्कारों...
खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रविवार को घोड्थम्बा में स्थानीय समर्थकों ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा समाजसेवी शामिल हुए। जबकि बतौर अतिथि विभाग सत्संग हजारीबाग प्रशांत किशोर, डॉ. कृष्णदेव पांडेय, अखण्ड हिन्दू एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप योगी के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से की गई। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं वक्ताओं ने विहिप की स्थापना, उसके उद्देश्य और समाज के प्रति किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि विहिप का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूकता लाना है। संगठन के पदाधिकारियों ने समाज को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज को अपनी बेटियों को लव जिहाद जैसे षड्यंत्रों से सतर्क और जागरूक करने की आवश्यकता है। बेटियों को बचपन से ही अपने धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के बारे में सही मार्गदर्शन देना जरूरी है, ताकि वे किसी भी प्रकार के छल-कपट का शिकार न हों। पदाधिकारियों ने कहा कि विहिप का उद्देश्य समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की रक्षा करना है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे अपनी परंपरा, भाषा और संस्कृति के गौरव को समझें और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करें। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संगठन की उपलब्धियों को याद करते हुए संकल्प लिया कि वे समाज में धार्मिक जागरण, गो-रक्षा, शिक्षा, सेवा तथा सामाजिक समरसता के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


