जैव विविधता दिवस पर नवविवाहित जोड़े ने किया पौधारोपण

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह में विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर सबका स्वयं सेवी संस्था और पंचवटी पहल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। नवविवाहित जोड़े नितिन कुमार वर्मा और विद्या भारती ने पौधे लगाकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और भविष्य के लिए हरित वातावरण की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

जैव विविधता दिवस पर नवविवाहित जोड़े ने किया पौधारोपण

गिरिडीह, प्रतिनिधि। विश्व जैव विविधता दिवस पर विवाह को पर्यावरण से जोड़ते हुए सबका स्वयं सेवी संस्था और पंचवटी पहल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर नवविवाहित जोड़ा नितिन कुमार वर्मा और विद्या भारती ने पौधे लगाकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की और समाज को सकारात्मक संदेश दिया। एक पौधा प्रेम का, एक संकल्प भविष्य का संदेश के साथ लोगों को जैव विविधता बचाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जैसे पौधा बड़ा होकर छाया और फल देता है, वैसे ही प्रेम और जिम्मेदारी से भरा वैवाहिक जीवन समाज में खुशहाली लाता है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और आनेवाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण की जरूरत पर चर्चा हुई।

ग्रामीणों, युवाओं और समाजसेवियों ने अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। संस्था ने जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव जय प्रकाश कुमार वर्मा, बंशी प्रसाद कुशवाहा शिक्षक रामदेव वर्मा, गौतम कुमार वर्मा, नीलम कुमारी सहित अन्य का योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।