ताराटांड़ में बाल विवाह पर रोक को लेकर कार्यशाला

Feb 27, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत भवन में बाल विवाह पर रोकथाम और जागरूकता के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुखिया यशोदा देवी ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। पंचायत सचिव ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित ग्रामीणों से बाल विवाह न करने की अपील की।

ताराटांड़ में बाल विवाह पर रोक को लेकर कार्यशाला

ताराटांड़। गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को गांडेय बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मो हुसैन के निर्देश पर बाल विवाह पर रोक व जागरूकता के लिए पंचायत की मुखिया यशोदा देवी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंचायत की मुखिया ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक अभिषाप है। इस पर पूरी तरह से रोक लगाना जरूरी है। मुखिया ने कहा कि अशिक्षा और जानकारी के अभाव में कुछ लोग अपने बच्चों का विवाह उम्र के पहले कर देते हैं जो गलत है। सबसे पहले अपने बच्चों को शिक्षित करें और विवाह की उम्र होने पर ही विवाह करें।

हम सभी को मिलकर ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस विषय पर पंचायत सचिव नुनूलाल रविदास ने बाल विवाह से होनेवाले नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उपस्थित ग्रामीणों से बाल विवाह नहीं करने की अपील की। इस अवसर पर कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली। मौके पर गांडेय पर्यवेक्षिका रेणुका लता, वार्ड सदस्य निभा भारती, संतोष यादव, दशरथ पंडित, पंचायत सहायक पवन ठाकुर, समाजसेवी राजकुमार तुरी, जेएसएलपीएस से रामचंद्र चौधरी, मोहन पंडित, मधुबंती, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका पंचमा पाल, यमुना देवी, तपती घोष, लीलावती देवी, गजाला आसमीन, प्रियंका कुमारी, सहायिका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।