आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मानदेय दिलाने की मांग की

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

बगोदर क्षेत्र में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों का चार महीने से मानदेय अटका हुआ है, जिससे उनकी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विधायक नागेन्द्र महतो ने संबंधित कंपनियों से बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ किए गए अन्याय को गंभीरता से लिया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मानदेय दिलाने की मांग की

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर सहित आसपास के प्रखंडों में विभिन्न क्षेत्रों में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों का 4 महीने से मानदेय अटका हुआ है। वेतन नहीं मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। शनिवार को दर्जनों कर्मी खेतको पहुंचकर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो से मिले और अपनी व्यथा सुनाई। मामला सुनते ही विधायक ने बालाजी डिटेक्टिव फोर्स और शिवा प्रोटेक्शन फोर्स के संचालकों से फोन पर बात की। उन्होंने बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान करने का सख्त निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि महीनों तक कर्मचारियों का वेतन रोकना गलत है। इससे उनके परिवार पर सीधा आर्थिक संकट आ रहा है।

जल्द सभी का भुगतान सुनिश्चित करें। कंपनी संचालकों ने विधायक को आश्वासन दिया कि कर्मियों का लंबित मानदेय बहुत जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। विधायक ने मामले को लेकर सीएस से भी बात की है। बता दें कि बगोदर ट्रामा सेंटर में भी आउटसोर्सिंग के तहत दो दर्जन कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्हें भी चार महीने से मानदेय का भुगतान नहीं मिला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।