Gridih News: तीन दिवसीय तीज व्रत शुरू
हिन्दुस्तान, गिरडीह
Gridih News: देवरी के विभिन्न गांवों में नव विवाहिताओं एवं सुहागिनों ने तीन दिवसीय हरितालिका तीज व्रत की शुरुआत की। महिलाओं ने नदी और जलाशयों से बालू लेकर शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाई और विधिवत पूजा अर्चना की। इस पर्व के दौरान क्षेत्र में महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया।

Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के विभिन्न गांवों में अवस्थित नदी एवं अन्य जलाशयों से बालू लेकर नव विवाहितों एवं सुहागिनों ने तीन दिवसीय हरितालिका तीज व्रत का शुभारंभ किया। महिलाओं ने स्नान ध्यान के बाद नदी व जलाशय के तट से बालू को बतौर शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना करते हुए अपने घर लाई। जहां स्थापित शिव पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर क्षेत्र में महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।


