पति ने की दूसरी शादी, इंसाफ के लिए भटक रही है महिला
खोरीमहुआ के एक गांव में गुड़िया देवी ने अपने पति और ससुराल पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने भरण-पोषण न देने और दूसरी शादी के लिए न्याय की गुहार लगाई है। गुड़िया ने वर्षों तक परिवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन पति का व्यवहार नहीं बदला।

खोरीमहुआ। धनवार थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला प्रताड़ना और घरेलू उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली गुड़िया देवी ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, भरण-पोषण नहीं देने तथा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, करीब 20 वर्ष पूर्व उसका विवाह रंजीत विश्वकर्मा के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के शुरुआती दिनों के बाद से ही उसे लगातार उपेक्षा और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। महिला का आरोप है कि उसका पति न तो घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाता है और न ही पत्नी के भोजन, इलाज और दैनिक जरूरतों का खर्च उठाता है।
पीड़िता ने बताया कि वर्षों तक उसने परिवार बचाने की कोशिश की। इस दौरान उसने तमाम परेशानियों के बावजूद अपनी बेटी का पालन-पोषण कर उसकी शादी भी कराई, लेकिन पति का व्यवहार नहीं बदला। महिला ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे न्याय और सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


