
ससुरालवालों ने दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
बेंगाबाद की 30 वर्षीय सोनिया देवी को पति की मौत के बाद दूसरी शादी करने पर ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। जब उसने एक लाख रुपए देने से मना किया, तो उसे और उसके बच्चों को घर से...
बेंगाबाद। पति की मौत के बाद दूसरी शादी रचाने वाली 30 वर्षीया सोनिया देवी को ससुराल वालों ने दहेज की खातिर घर से निकाल दिया। ससुराल वालों की इस हरकत से परेशान होकर महिला मंगलवार को बेंगाबाद थाना पहुंची और ससुराल वालों के विरूद्ध आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की फरियाद की है। यह मामला मोतीलेदा के सिजुआ गांव से जुड़ा हुआ है। थाना में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि सोनिया शादीशुदा थी और उसे दो बच्चे भी हैं। इस बीच वर्ष 2023 में सोनिया के पति मंगरु कोल की मौत हो गई। पति की मौत के बाद गांव के ही अजीत कोल से महिला की बातचीत होने लगी।
अजीत कोल ने 10 अप्रैल 2025 को महिला से शादी कर ली और उसे अपना घर ले गया। कुछ दिन महिला ससुराल में ठीक से रही परंतु ससुराल वाले एक लाख रुपए बतौर दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। वह इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ थी। दहेज में एक लाख नहीं देने पर ससुराल वालों ने 08/09/2025 यानी सोमवार देर शाम ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट बच्चे सहित घर से निकाल दिया। पति मधुपुर में रह रहे हैं। पति भी अब नहीं रखने चाहते हैं। विवश होकर पीड़िता ने सास ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




