Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsWoman Accuses Police SI of Misconduct and Bias in Land Dispute Case
महिला ने धनवार थाना के एसआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप

महिला ने धनवार थाना के एसआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप

संक्षेप:

मोबाइल छीनने, जमीन घेराबंदी में पक्षपात का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग

Dec 22, 2025 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना में पदस्थापित एसआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह से लिखित शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि जमीन विवाद की शिकायत लेकर थाना पहुंचने पर उसे न्याय मिलने की बजाय अपमान, धमकी और पक्षपात का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार भेलवापहरी गांव की रहनेवाली लैला खातून, पति शमशेर अंसारी ने बताया कि उनकी जमीन मौजा पचरुखी में स्थित है। उक्त जमीन का एक हिस्सा लगभग 40 वर्ष पूर्व उनके ससुर ने खरीदा था, जबकि शेष जमीन उन्होंने दो वर्ष पूर्व अपने नाम से खरीदी है। जिस पर उनका शांतिपूर्ण कब्जा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता के अनुसार रविवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के ही रजाक अंसारी, समसाद अंसारी, मुस्तकीम मियां तथा सकुर मियां सहित सैकड़ों लोग उनकी जमीन पर जबरन घेराबंदी करने लगे। न्याय की आस में उन्होंने धनवार थाना में लिखित शिकायत दी। इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा जांच के लिए एसआई अनिल उरांव को घटनास्थल पर भेजा। आरोप है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एसआई अनिल उरांव ने अवैध घेराबंदी रोकने की बजाय कथित तौर पर आरोपियों का पक्ष लिया। महिला का कहना है कि इसी दौरान एसआई ने उनका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया और अत्यंत अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।