
दामाद, समधी पर लगाया मारपीट समेत कई गंभीर आरोप
पचम्बा थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपने समधी और दामाद पर दहेज मांगने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि उसकी बेटी की शादी में 70 हजार रुपये और जेवर दिए गए थे, लेकिन लगातार...
पचम्बा, प्रतिनिधि। पचम्बा थाना क्षेत्र के कोयरीटोला की एक विधवा महिला ने अपने समधी, दामाद समेत कुछ लोगों पर मारपीट करने, दहेज मांगने समेत कई गंभीर आरोप लगाया है। पचम्बा थाना में दिए आवेदन में महिला ने कहा कि उसकी बेटी की शादी इसी वर्ष बिशनपुर के मुर्शिद मिर्जा के पुत्र जावेद मिर्जा के साथ हुई थी जिसमें उसने दहेज के रूप में सत्तर हजार नगद और जेवरात दहेज में दिया था लेकिन लगातार उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती रही। हमसे एक लाख रूपये और मांगा जाने लगा। बेटी के साथ मारपीट की खबर सुनकर ज़ब वे वर्तमान निवास आसनसोल से बिशनपुर आई तो उसके समधी, दामाद कई लोग उसके साथ मारपीट करने लगे।
इतना ही नहीं उसे पूरा नंगा कर दिया गया। अगर आसपास के लोग नहीं जुटते तो मेरी इज्जत भी लूट ली जाती। महिला ने आरोप लगाया कि उसके दामाद ने उसके बेटे का मोबाइल और तीन हजार रुपए भी छीन लिया। इधर पचम्बा पुलिस महिला के आरोपों की जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




