पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बड़कीटांड़ पंचायत के दसमोरिया गांव में महीनों से पानी की कमी है। महिलाओं ने प्रदर्शन कर इस समस्या के प्रति नाराजगी जताई। गांव में चापाकल बंद हैं और पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। लोग पुराने कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जलसहिया ने पीएचईडी विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बड़कीटांड़ पंचायत के दसमोरिया गांव में महीनों से पानी संकट है। पानी समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। महिलाओें ने सामूहिक रुप से प्रदर्शन किया और इस कुव्यवस्था के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। गांव की आरती कुमारी, सबिता कुमारी, धर्मी देवी, रीता देवी, ललीता देवी, रूबी कुमारी, के अलावा श्याम पंडित, बालेश्वर यादव, खोसन यादव आदि ने कहा कि पानी के लिए ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरम्मत के अभाव मे गांव के चापाकल बंद है। हर घरों मे नल से जल नहीं मिल रहा है। गांव में पानी सप्लाई के लिए पानी टंकी सूखी पड़ी हुई है।
कहा कि नल जल योजना के तहत लगाये गए पानी टंकी से पानी का सप्लाई नहीं हो रहा है। इसके पूर्व में लोगों को पानी मिल रहा था। अचानक पानी टंकी से सप्लाई पानी बंद हो गया है। पिछले डेढ़ वर्षों से इस योजना के तहत पानी सप्लाई बंद है। जलसहिया के माध्यम से पीएचईडी विभाग को इसकी सूचना दी गयी है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को इस योजना के तहत पानी नहीं मिल रहा है। गांव के एक पुराने कुआं से लोग पानी पीने को विवश है। कुआं के पानी का शुद्धिकरण तक नहीं हुआ है। विवश होकर लोग गंदा पानी पी रहे है। कहा कि स्थानीय मुखिया को भी इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन मुखिया ने भी ध्यान नहीं दिया। पानी के अभाव मे 300 की आबादी प्रभावित है। पीएचईडी विभाग के जेई राज आनंद को जलसहिया द्वारा दसमोरिया गांव में नल जल योजना बंद होने की सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व एजेंसी का काम बंद था। नल जल योजना के एजेंसी ने काम करना शुरू कर दिया है। बेंगाबाद के ताराजोरी पंचायत में एजेंसी द्वारा लगभग कार्य पूरा कर लिया है। ताराजोरी के बाद एजेंसी बड़कीटांड मे कार्य करेगी। कहा कि दसमोरिया में मोटर जलने से पानी बंद है। जल्द ही ऐजेंसी द्वारा व्यवस्था को सुदृढ़ करा दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


