Gridih News: गणना प्रपत्र भरने व जमा करने को किया जा रहा है जागरुक

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: राजधनवार में निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। प्रखण्ड कार्यालय, पंचायत कर्मी एवं नगर पंचायत कर्मी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। उन्हें गणना प्रपत्र भरने, दस्तावेज संलग्न करने और समय पर जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे सक्रिय रूप से भाग लें।

Gridih News: गणना प्रपत्र भरने व जमा करने को किया जा रहा है जागरुक

Gridih News: राजधनवार। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए धनवार प्रखण्ड कार्यालय समेत पंचायत में लगे कर्मी व धनवार नगर पंचायत के कर्मी लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। कर्मी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं तथा उन्हें गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने और समय पर जमा करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रखण्ड में बीडीओ देंवन्द्र कुमार दास व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हर्ष वर्धन स्वयं अभियान की नियमित निगरानी कर रहे हैं।

बीडीओ ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कर्मी मतदाताओं को एसआईआर अभियान की जानकारी देने के साथ साथ फॉर्म भरने में भी सहयोग कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। कार्यपालक पदाधिकारी हर्ष वर्धन ने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बीएलओ अथवा निर्धारित केंद्र पर जमा करें। कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रखण्ड क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रहे और सभी नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।