ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडवोकल फोर लोकल को किया प्रोत्साहित

वोकल फोर लोकल को किया प्रोत्साहित

गिरिडीह। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के फुलजोरी गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप...

वोकल फोर लोकल को किया प्रोत्साहित
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहWed, 28 Sep 2022 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के फुलजोरी गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा ने मंगलवार को वोकल फोर लोकल का प्रोत्साहित किया। यहां के लोकल कारीगरों के द्वारा बांस से निर्मित ट्रे, पानी पीने की बोतल, मूर्ति, घरेलू उपयोगी कई प्रकार की सामग्री बनायी जाती है। फुलजोरी गांव से बिहार, बंगाल और झारखंड के विभिन्न जिलों में यहां की बनाई गई बांस की सामग्री जाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जहां कारीगरों का उत्साह बढ़ाया। वहीं गिरिडीहवासियों से स्वदेशी सामग्री की खरीदारी करके वोकल फोर लोकल को प्रोत्साहन करने का काम किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रहित में किए गए जनहित के कार्यों से प्रेरित होकर 30 सितंबर को गिरिडीह के लगभग 50 हजार भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता पोस्टकार्ड के माध्यम से चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं निरोग रहने का संदेश भेजेंगे। मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य हुरो मोहली, सन्तोष मोहली, मोहन वर्मा, अखिलेश वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें