Gridih News: बगोदर बस पड़ाव में धूमधाम से मनेगा विश्वकर्मा पूजनोत्सव
Gridih News: बगोदर में मोटर कामगार यूनियन द्वारा श्री श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार को यूनियन के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पूजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। सभी वाहनों के मालिकों और चालकों से पूजा समारोह में भाग लेने की अपील की गई।

Gridih News: बगोदर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोटर कामगार यूनियन बगोदर के द्वारा बगोदर बस-टैक्सी पड़ाव में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ श्री श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को यूनियन कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने की जबकि संचालन सचिव योगेश्वर साव एवं सह-सचिव सत्यनारायण प्रसाद ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री विश्वकर्मा भगवान की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजनोत्सव मनाया जाएगा। पूजा को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु एक कमेटी का गठन किया गया।
कमेटी के लिए अध्यक्ष कालेश्वर यादव, उपाध्यक्ष - कुलदीप साहू, सचिव - कुलदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सोनी एवं उपकोषाध्यक्ष गुड्डू सिंह को बनाया गया। कमेटी ने सभी छोटी-बड़ी गाड़ियों के मालिकों व चालकों से सम्मान के साथ पूजा में भागीदारी करने का आह्वान किया है। बैठक में पप्पू कुमार, प्रदीप कुमार, महेश यादव, महेश साव, दिलीप महतो, महावीर पंडित, कारू साव, गोलू कुमार, इलू यादव, नंदकिशोर साव, उमेश यादव, छोटेलाल साव, सुनील सोनी, अमृत महतो उर्फ लाल, दीपू सोनी, रवि कुमार, काजू प्रसाद, प्रसादी साव सहित सैकड़ों यूनियन कार्यकर्ता, एजेंट एवं स्टाफ उपस्थित थे।


