Gridih News: सेविका व बीएलओ के बीच हंगामा, परिजनों में मारपीट
Gridih News: गांडेय प्रखंड में सेविका किरण कुशवाहा और सहायिका निक्की कुमारी के बीच विवाद का शुरू हुआ, जिससे दोनों पक्षों के परिजनों में मारपीट हुई। सेविका ने आरोप लगाया कि संतोष यादव ने आंगनबाड़ी कार्य में बाधा पहुंचाई और रंगदारी मांगी। बाद में, दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई।

Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार की दोपहर सेविका और सहायिका के बीच किसी बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिजन भी आपस में भिड़ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद प्रखंड व अंचल कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। एक पक्ष ने सीओ को आवेदन सौंपा है, तो दूसरे पक्ष ने गांडेय थाना में लिखित शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार, विवाद प्रखंड के डहुआटांड़ की सेविका किरण कुशवाहा और सहायिका निक्की कुमारी के बीच शुरू हुआ था।
सेविका किरण कुशवाहा ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि संतोष यादव (पिता - लौकी महतो उर्फ लोकनाथ महतो) पिछले कई दिनों से आंगनबाड़ी केंद्र के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। बुधवार को केंद्र पहुंचने पर उन्होंने रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए सारे कागजात फाड़ दिए। वहीं दूसरी ओर, संतोष यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विभाग द्वारा उनकी पत्नी को बीएलओ बनाया गया है, लेकिन सेविका उन्हें बीएलओ का काम नहीं करने की धमकी दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक परिसर में सेविका के पुत्र ने उनके साथ मारपीट की है।

