Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsViolent Clash Over Stone Quarry Operations in Jamua Murder Case Filed
ग्रामीणों और खदान संचालकों के बीच हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

ग्रामीणों और खदान संचालकों के बीच हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

संक्षेप: जमुआ में दलिया गांव में पत्थर खदान संचालन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और खदान संचालकों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। हमलावरों ने खदान कर्मियों पर हमला किया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thu, 13 Nov 2025 02:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

जमुआ। मंगलवार को जमुआ थाना क्षेत्र के दलिया गांव में पत्थर खदान संचालन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और खदान संचालकों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी को लेकर बुधवार को जमुआ थाना में कांड संख्या 266/25 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत पुलिस को दिए आवेदन में खदान कर्मी प्रमोद चौधरी जो कि देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम जमडीहाबागी का रहनेवाला है ने कहा है कि वह दलिया गांव में संचालित जय बाबा स्टोन में कर्मचारी है। मंगलवार करीब 6.30 बजे सुबह खदान के कार्यालय में दस की संख्या में कर्मचारी बैठे थे। तभी दलिया गांव के रीतलाल वर्मा, उमेश वर्मा, सुनील वर्मा, रंजीत वर्मा, अर्जुन वर्मा, महेंद्र वर्मा, कुलदीप वर्मा, राजेश वर्मा, बेदमणि वर्मा, रंजीत कुमार, लखन वर्मा, प्रवीण वर्मा, बबलू कुमार, सुखदेव महतो, दिगंबर वर्मा सभी घातक हथियार और पिस्तौल लेकर वहां आए और उनलोगों को घेर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तब वे लोग डरकर खदान के अंदर निर्मित मकान में घुसकर दरवाजा बंद कर लिए। उक्त लोग मोटर गैलेंडर से खिड़की को काटकर अंदर घुस गए और रॉड से वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। उक्त लोगों ने खदान कर्मी साहिल कुमार, पप्पू शर्मा, शिवम कुमार, रंजीत सिंह और अभिषेक वर्मा, को भी मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वे लोग किसी तरह भागने का प्रयास कर रहे थे। तभी अर्जुन वर्मा पिस्तौल से फायरिंग करने लगा। गोली की आवाज से वहां भगदड़ मच गई। इसी बीच अरविंद वर्मा के पैर में गोली लगी। घटना की सूचना तत्काल जमुआ पुलिस को दी गई। पुलिस को आने के पहले हमलावर भाग निकले और सभी घायलों को जमुआ अस्पताल लाया गया। मारपीट में बुरी तरह जख्मी सुरेश वर्मा को जमुआ से बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आवेदन में कहा गया है कि हमलावर खदान से 6 मोटरसाइकिल, मोटर, पंखा समेत 50 हजार रुपए नगद, लूटकर फरार हो गए। प्राप्त आवेदन के आधार पर जमुआ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दूसरा पक्ष ने भी दिया थाना में आवेदन दूसरी ओर, दलिया गांव की संगीता देवी पति रीतलाल वर्मा ने जमुआ पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि दो वर्ष पूर्व झरी महतो वगैरह ने गांव से ठीक सटे पत्थर खदान चालू किया था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। पत्थर उत्खनन के कारण गांव का तालाब, नदी और कुआं सूख गए थे। घर की दीवारों में दरार पड़ने लगी थी। ग्रामीणों के विरोध के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी भी नहीं हुई और फिर से खदान चालू कर दिया गया। सोमवार को गांव के लोग धान काटने गए थे, तभी खदान संचालकों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीण हमले की वजह पूछने खदान के पास गए। इसी दौरान झरी महतो, सुधा देवी, ननकी देवी, राजू वर्मा, तुलसी वर्मा, रीता वर्मा, प्रमोद कुमार, विवेक आंनद कुशवाहा, महादेव वर्मा, किशोर भारती, पप्पू वर्मा, अभिषेक वर्मा, पप्पू शर्मा, प्रदीप चौधरी, संजीत चौधरी समेत कई अन्य रिवॉल्वर से फायर करने लगे और धारदार हथियार से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में वह खुद और कई ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गए। अफरा तफरी में रिवाल्वर की गोली अरविंद वर्मा को लगी है। उक्त लोग बम से धमाके भी कर रहे थे। प्राप्त आवेदन पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।