बकाया पैसा मांगने पर दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़

बकाया पैसा मांगने पर दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़

संक्षेप:

गिरिडीह में एक व्यक्ति ने अपनी दुकान पर बकाया पैसे मांगने पर हमले का सामना किया। डिम्पल उर्फ अफरोज और उसके साथियों ने दुकान में घुसकर मारपीट की, सामान तोड़ा और माँ के साथ अभद्रता की। पुलिस मामले की...

Sep 06, 2025 04:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह, प्रतिनिधि। बकाया पैसा मांगने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व सामान नष्ट कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार को पचंबा थाना क्षेत्र के सिकदारडीह-पचंबा मुख्य पथ के तिवारीडीह की है। इस संबंध में तिवारीडीह निवासी पप्पू कुमार दास द्वारा पचंबा थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पप्पू का कहना है कि वह अपनी दुकान पर था। उसी समय डिम्पल उर्फ अफरोज एवं आबिद उसकी दुकान होकर बाजार जा रहा था। डिम्पल के पास उसका ढाई हजार रूपये बकाया था। उसने डिम्पल से अपना पैसा मांगा और कहा कि बहुत दिन हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इतने में वह गरम हो गया और बताने की धमकी देकर चला गया। थोड़ी देर बाद डिम्पल अपने भाई आबिद एवं सिकदारडीह के अन्य 8-10 लोगों के साथ आया और दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट व तोड़फोड़ करने लगा। सामान पर थूकने लगे तथा सामान नष्ट करने लगे। उसकी मां बीच बचाव करने आयी तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसकी दुकान पर जमकर ईंट व पत्थर चलाया तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की।