Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsViolence Erupts Over Path Dispute in Khandhara Village Police Investigates
निजी खेत से गुजरने पर की मारपीट, केस दर्ज

निजी खेत से गुजरने पर की मारपीट, केस दर्ज

संक्षेप:

राजधनवार के खण्डहरा गांव में निजी खेत के रास्ते दुकान जाने को लेकर विवाद हुआ। भुना दास के परिवार पर हमला किया गया, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। संजय दास ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Oct 31, 2025 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

राजधनवार, प्रतिनिधि। परसन ओपी के खण्डहरा गांव में निजी खेत के रास्ते दुकान जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में गांव के ही भुना दास व उनके परिजनों के साथ मारपीट व गाली गलौज की गई। इस बाबत भुना दास के पुत्र संजय दास ने ओपी में गांव के ही वरुण राय, सुधीर राय, सौरव राय समेत छह लोगों पर मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज करने का मामला दर्ज कराया है। घटना 27 अक्टूबर की बताई जाती है। आवेदन में कहा गया है कि भुना दास उस रोज खेत के रास्ते दुकान जा रहे थे तो वरुण राय आदि ने उधर से जाने पर सवाल खड़ा किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह कहने पर कि बाप दादा के समय से इधर से ही जाते हैं तो अब किधर से जाएं। इसी बात पर उपरोक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान बचाने के लिए गयी एक गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट हुई और वह बेहोश हो गयी। हल्ला हुआ और ग्रामीण दौड़कर आये तो पीड़ित लोग भागकर घर आ सके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आने पर वे हॉस्पिटल जा पाए। प्राथमिक उपचार के बाद भुना दास व गर्भवती महिला को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी ओपी में आवेदन दिया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।