आगजनी एवं मारपीट मामले में पुलिस सुस्त, पीड़ित परिवार ने एसपी को दिया आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बिरनी के गरायंडीह में अतिक्रमण मुक्त करने के बाद पीड़ित परिवार पर हमला हुआ। 17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई, लेकिन केवल एक गिरफ्तारी हुई। मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। परिवार में डर का माहौल है और बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं।

आगजनी एवं मारपीट मामले में पुलिस सुस्त, पीड़ित परिवार ने एसपी को दिया आवेदन

बिरनी। प्रखंड के शाखाबरा पंचायत अंतर्गत गरायंडीह में बीते दिनों सीओ के अतिक्रमण मुक्त करने के बाद आवेदक परिवार के साथ हुए मारपीट एवं आगजनी मामले में पीड़ित परिवार ने भरकट्टा ओपी में 17 नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाया था परंतु अबतक सिर्फ एक व्यक्ति भुनेश्वर वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस सुस्त हो गई है। पीड़ित परिवार ने एसपी को आवेदन देकर मामले में मुख्य आरोपी एवं अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए सहदेव महतो ने बताया कि मारपीट एवं आगजनी में मुख्य आरोपी संतोष वर्मा, कामदेव वर्मा एवं भोला वर्मा खुलेआम गांव में घूम रहा है और धमकी देता है कि उस दिन तो बच गया इस बार जान मार देगें।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद से परिवार में डर बना हुआ है जिस वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं।ज्ञात हो कि गरायांडीह गांव में लक्ष्मण वर्मा द्वारा पुलिया का अतिक्रमण कर घर बना लिया था जिसे डीसी के आदेश पर बीते 4 मई को सीओ संदीप मद्धेशिया ने पुलिस बल की मौजूदगी में घर तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त करवाया था। हालांकि अतिक्रमण मुक्त करने के बाद जैसे ही सीओ एवं पुलिस बल वहां से निकले अतिक्रमण करने वाले परिवार ने आवेदक के परिवार पर हमला कर दिया दो मोटरसाइकिल में आग लगा दिया एवं आवेदक परिवार के साथ मारपीट कर दी थी। हालांकि जबतक पुलिस पहुंची तबतक सभी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। मामले को लेकर ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि दूसरे पक्ष के आवेदन पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई है। सुपरविजन रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कौन दोषी है कौन निर्दोष है। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।