धनवार नपं अध्यक्ष विनय की जीत पर विजय जुलूस

Mar 01, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विनय संथालिया की शानदार जीत पर विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में समर्थकों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। विनय संथालिया ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए वादा किया कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे।

धनवार नपं अध्यक्ष विनय की जीत पर विजय जुलूस

राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विनय संथालिया की शानदार जीत पर शनिवार को धनवार में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस धनवार दुर्गा मंडप प्रांगण से निकली और बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। इस क्रम में विनय संथालिया ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से लोगों ने विश्वास हमारे प्रति जताया है, उसे हम टूटने नहीं देगे और हमेशा की तरह सुख-दुख में साथ खडे रहेगें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।