नगर पंचायत क्षेत्र में 32 जलमीनारों की स्वीकृति: अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

धनवार के नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 32 जलमीनारों की स्वीकृति दी गई है, जिससे पानी की समस्या का समाधान होगा। सभी वार्डों में सफाई का कार्य किया जा रहा है और दलित समाज के साथ भेदभाव की नीति की आलोचना की।

नगर पंचायत क्षेत्र में 32 जलमीनारों की स्वीकृति: अध्यक्ष

राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार में रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि धनवार के कई टोले और मोहल्लों में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी, जिसे देखते हुए 32 जलमीनार की स्वीकृति दी गई है। इससे लोगों को जल्द पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि पहले नगर पंचायत क्षेत्र के केवल चार वार्डों में ही साफ-सफाई का कार्य किया जाता था, लेकिन अब सभी वार्डों में नियमित सफाई कराई जा रही है। नगर पंचायत आम जनता की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नगर अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष और जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से पिछड़े और दलित समाज के साथ भेदभाव की नीति अपनाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण दलित बस्तियों और मोहल्लों में न तो पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो सकी और न ही नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें नगर अध्यक्ष बने अभी केवल दो महीने हुए हैं, लेकिन वे सभी वार्डों और समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगर अध्यक्ष ने कहा कि आगे धनवार में कई बड़े विकास कार्य किए जाएंगे, जिसे देखने के लिए बाहर से भी लोग आएंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में धनवार नगर पंचायत विकास के मामले में एक नई पहचान बनाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।