सड़ा चावल देख भड़के ग्रामीणों ने किया हंगामा
गावां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतगढ़वा में ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़े चावल और गंदगी देखकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को सड़ा हुआ भोजन दिया जा रहा है और किताबें भी बेची जा रही हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

गावां, प्रतिनिधि। गावां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतगढ़वा में ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़ा चावल देखकर भड़के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे तो किचन में काफी गन्दगी देखने को मिला। किचन में सड़ा चावल, दाल देखने को मिला। जिसके बाद सचिव से पूछताछ करने पर उन्होंने सटीक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद गांव में जानकारी मिलते ही वहां काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने विद्यालय के सचिव पर आरोप लगाया है कि विद्यालय के किताब व कॉपी भी बेच दिए गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़ा हुआ चावल खाने से बच्चे बीमार भी हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में हमेशा मध्याह्न भोजन भी बच्चों के बीच वितरण नहीं किया जाता है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विद्यालय में कोई सुधार नहीं हुआ है। मौके पर रूपेश यादव, सुनील कुमार, उपेंद्र कुमार, चिंतामन यादव, रामजी यादव, रामसहाय यादव, दिलीप यादव, सचिन यादव, प्रसादी यादव, प्रकाश यादव, मन्नू यादव, माथुर मिस्त्री, महेश मिस्त्री, भागीरथ मिस्त्री, मोहन मिस्त्री आदि ग्रामीण उपस्थित थे। उमवि भतगढ़वा के सचिव रविन्द्र कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फ़ोन रिसीव नहीं किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




