Villagers Protest Against Fake Claims on Public Land in Dondalo सार्वजनिक जमीन पर फर्जी तरीके से दावा के खिलाफ चेतावनी मार्च, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsVillagers Protest Against Fake Claims on Public Land in Dondalo

सार्वजनिक जमीन पर फर्जी तरीके से दावा के खिलाफ चेतावनी मार्च

बगोदर के दोंदलो में ग्रामीणों ने सार्वजनिक जमीन पर फर्जी दावों के खिलाफ चेतावनी मार्च निकाला। पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो ने कहा कि यह जमीन दशकों से सार्वजनिक है और इसे खेल के मैदान के रूप में भी उपयोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 26 Dec 2024 02:13 AM
share Share
Follow Us on
सार्वजनिक जमीन पर फर्जी तरीके से दावा के खिलाफ चेतावनी मार्च

बगोदर। सार्वजनिक जमीन पर फर्जी तरीके से दावा किए जाने के खिलाफ प्रखंड के दोंदलो के ग्रामीणों के द्वारा बुधवार को लाठी-डंडे के साथ चेतावनी मार्च निकाला गया। इसके माध्यम से सार्वजनिक जमीन पर फर्जी तरीके से दावा करनेवाले वैसे लोगों को चेतावनी दी गई कि वे सार्वजनिक जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश करने से बाज आए अन्यथा ग्रामीणों का आंदोलन झेलने को तैयार रहे। चेतावनी मार्च का नेतृत्व कर रही पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो ने कहा कि दोंदलो में दशकों से सार्वजनिक जमीन है। जिसे झंडा मिलन मैदान के नाम से जाना जाता है। रामनवमी का झंडा मिलन समारोह के साथ यहां सोहराय के मौके पर बरदखुट्टा मेला भी आयोजित होता है। इसके अलावा उक्त जमीन खेल का मैदान भी है। यहां खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। सरकारी स्तर पर यहां खेल स्टेडियम का निर्माण की भी स्वीकृति हुई है। जिसका टेंडर भी हो गया है। मगर गांव के हीं कुछ लोगों के द्वारा फर्जी तरीके से उक्त जमीन पर दावा किया जा रहा है। कहा है कि वैसे लोगों के मंसूबे कभी भी कामयाब होने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने आपस में बैठकर उक्त जमीन पर साप्ताहिक हाट लगाने का भी निर्णय लिया है। झंडा मैदान से चेतावनी मार्च चलकर चार माइल हेठलीटांड़ तक भ्रमण किया। चेतावनी मार्च में पूर्व जिप सदस्य सरिता देवी, गिरधारी महतो, मंगर महतो, पोखन ठाकुर, शिवनारायण दास, लखन महतो, लखन पासवान, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, अभिषेक, मुकेश शर्मा, पवन कुमार, दामोदर कुमार, लालमोहन महतो, अर्जुन पासवान, लिलीया देवी, शांति देवी, सोमरी देवी, टुपली देवी, रेशमी देवी, फूलो देवी, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।