सोगरा-मछली सड़क पक्कीकरण कर नदी में पुल बनाने की मांग
देवरी अंचल क्षेत्र के सोगरा से मछली गांव तक की कच्ची सड़क में बड़े गड्ढे हैं और सोगरा नदी में पुल नहीं है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत और पुल निर्माण की मांग की है।

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाके में सोगरा से मछली गांव तक करीब ढाई किलोमीटर तक कच्ची सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे उभर आने एवं सोगरा नदी में पुल नहीं रहने से ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में हरि सिंह, धरम महतो, रंजीत सिंह, राधे साव, पंचू हेम्ब्रम, बासुदेव साव, रामजी साव, कुलदीप साव, धर्मा हेम्ब्रम, चांदो मुर्मू आदि लोगों ने सोमवार को बताया कि सोगरा से मछली गांव तक कच्ची सड़क रहने एवं सोगरा नदी में पुल नहीं रहने से चहाल, सोगरा, मछली, पनबसवा, हरियाडीह, गलफुलिया, पांडेयडीह आदि गांवों के लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बताया कि बरसात के दिनों में नदी में पानी का अत्यधिक बहाव होने से लोगों को प्रखंड मुख्यालय एवं चतरो बाजार जाने के लिए दस से बारह किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से उक्त सड़क की कालीकरण एवं नदी में पुल निर्माण करवाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


