गांडेय पंचायत में चापाकलों की मरम्मत शुरू

Apr 22, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गांडेय प्रखंड के मुखिया अमृत लाल पाठक ने मंगलवार से पंचायत स्तर पर खराब चापाकलों की मरम्मति शुरू की। उन्होंने गांडेय बाजार, मुस्लिम टोला, धर्मपुर और कल्याणपुर में 6 चापाकलों की मरम्मति करवाई। उमस भरी गर्मी को देखते हुए अन्य चापाकलों की भी मरम्मति की जाएगी। यह कार्य 15वीं वित मद से किया जा रहा है।

गांडेय पंचायत में चापाकलों की मरम्मत शुरू

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत के मुखिया अमृत लाल पाठक ने मंगलवार से पंचायत स्तर पर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति कार्य शुरू कराया है। मंगलवार को मुखिया की ओर से गांडेय बाजार स्थित मंदिर, मुस्लिम टोला, धर्मपुर और कल्याणपुर में कुल 6 चापाकलों की मरम्मति करवाई गई। इस क्रम में मुखिया ने कहा कि उमस भरी गर्मी को देखते हुए पंचायत के विभिन्न गांव टोले में जहां भी चापानल खराब है उसे सूचीबद्ध कर क्रमवार तरीके से मरम्मत 15वीं वित मद से करवाई जा रही है। मुखिया ने कहा कि चापाकल मरम्मति कार्य एक दो दिन और चलेगा।

मौके पर उप मुखिया मो. शमशेर अंसारी, मीठू पाठक, राजीव पाठक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।