जेईई मेंस की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
गिरिडीह में विक्रमादित्य क्लासेस ने शनिवार को शिक्षा समागम 2026 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। जेईई मेंस में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गिरिडीह। गिरिडीह स्थित विक्रमादित्य क्लासेस द्वारा शिक्षा समागम 2026 का आयोजन शनिवार को शहर के एक होटल में किया गया। जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में इस वर्ष की शैक्षणिक उपलब्धियों को विशेष रूप से सराहा गया। संस्थान के 6 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्था का नाम रोशन किया है, जिन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। साथ ही विक्रम पासी को आई बी पी एस क्लर्क परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत फेयरवेल सेरेमनी, प्रतिभा सम्मान एवं शिक्षकों का अभिनंदन के साथ छात्र-छात्राओं के द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिससे छात्रों में अनुशासित ढंग से उत्साह एवं प्रेरणा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सर जे सी बोस 2 विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा, सेवानिवृत्ति प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक वर्मा, सेवानिवृत्ति इंजी. विनय कुमार सिंह, क़ोचिंग संस्था के निदेशक आशुतोष तिवारी, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य रामेश्वर पंडित, बासुदेव राम चंद्रवंशी, डा. शशिभूषण प्रसाद, समाजसेवी गोविंद सिंह, सरयू गोप सहित दर्जनों बुद्धजीवी, प्रबुद्धजन एवं अभिभावक की गरिमामई उपस्थिति रही। संस्थान के निदेशक कुमार गौरव एवं मृगेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया। बताया कि विक्रमादित्य क्लासेस में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की पढ़ाई कराई जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


