नगर पंचायत अध्यक्ष ने निकाला विजय जुलूस

Mar 01, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बड़की सरैया नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी की जीत पर शनिवार को विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में लोग नारे लगाते हुए, डीजे पर नाचते हुए, पटाखे फोड़ते हुए और रंग अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखाई दिए। अध्यक्ष शोभा देवी ने उपस्थित लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने निकाला विजय जुलूस

सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत नव निर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी की जीत की खुशी पर शनिवार को विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस बड़की सरिया से निकाला गया जो काला रोड से होते हुए सरिया बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इसमें शामिल लोग जीत गई भाई जीत गई शोभा देवी जीत गई, शोभा देवी जिंदाबाद, सरिया का सेवक कैसा हो फागू पंडित जैसा हो जैसे कई नारे लगाए जा रहे थे। इस जुलूस में अध्यक्ष शोभा देवी लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखी। जुलूस में लोग डीजे में बज रहे देश भक्ति गानों पर डांस कर रहे थे। साथ ही जमकर पटाखा फोड़ रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही रंग अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में माथा टेका जा रहा था। वहीं कुछ स्थानों पर लोगों ने अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत भी किया। जुलूस में अध्यक्ष शोभा देवी, फागू पंडित, रजनी कौर, वार्ड सदस्य कल्पना कुमारी, अरुण राम, बिनोद ठाकुर, बालगोविंद मंडल समेत कई लोग शामिल रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।