वेद व्यास व आंबेडकर आवास के स्वीकृत लाभुकों का सत्यापन
देवरी में भूमि सुधार उपसमाहर्ता सुनील कुमार प्रजापति ने तिलकडीह, मारुडीह और सिकरुडीह पंचायतों के गांवों का दौरा किया। उन्होंने वेद व्यास एवं अम्बेडकर आवास के लाभुकों के घरों का भौतिक सत्यापन किया।...

देवरी। खोरीमहुआ अनुमंडल के भूमि सुधार उपसमाहर्ता सुनील कुमार प्रजापति ने सोमवार को देवरी के तिलकडीह, मारुडीह तथा सिकरुडीह पंचायत के गांवों का दौरा किया। जिसमें महर्षि वेद व्यास आवास एवं अम्बेडकर आवास निर्माण की स्वीकृति के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया। एलआरडीसी प्रजापति ने तिलकडीह पंचायत के डाडीडीह गांव गये जहां वेद व्यास आवास के पांच लाभुकों के घरों तथा सिकरुडीह पंचायत के गादीटांड़ गांव में एक लाभुक के घर का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने मारुडीह पंचायत के मारुडीह गांव भी गये। जहां अम्बेडकर आवास के लिए स्वीकृत हुए दो लाभुकों के घरों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय डाडीडीह का औचक निरक्षण किया। जहां स्कूल के हेडमास्टर योगेश्वर पांडेय अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाध्यापक को शो-कॉज करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी को दिया गया। इस सम्बन्ध में एलआरडीसी ने बताया कि गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर वेद व्यास व अम्बेडकर आवास के स्वीकृति मिलनेवाले लाभुकों के घरों में जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। लाभुकों के घरों के भौतिक सत्यापन संबंधित रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में शीघ्र ही प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।