अशोक के पेड़ों को क्षति पहुंचाने पर थाना में दिया आवेदन
गिरिडीह में सिहोडीह-सिरसिया मुख्य पथ पर सड़क किनारे लगे अशोक के पेड़ों को अज्ञात व्यक्ति ने काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। संजीव कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और सीसीटीवी फुटेज भी प्रस्तुत की है। उन्होंने पर्यावरण और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले इस कृत्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

गिरिडीह। सिहोडीह-सिरसिया मुख्य पथ पर सड़क किनारे लगे अशोक के पेड़ों को क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। सिहोडीह निवासी संजीव कुमार ने शनिवार को गिरिडीह मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने आवास माया सदन, सिहोडीह के सामने मुख्य सड़क के किनारे दो अशोक के पेड़ लगाए थे, जिनकी वह नियमित देखभाल करते थे। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों पेड़ों को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। संजीव के अनुसार पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने आवेदन के साथ सीसीटीवी फुटेज और स्थल की छायाप्रति साक्ष्य के रूप में थाना को सौंपी है।
आवेदक ने कहा कि यह कृत्य न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला है, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने की श्रेणी में भी आता है। उन्होंने पुलिस से सनहा दर्ज कर सीसीटीवी साक्ष्य के आधार पर जांच करने और दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


