Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsUnity March Celebrates Sardar Vallabhbhai Patel s 150th Birth Anniversary in Bengabad
पदयात्रा निकाल सरदार पटेल को दी जा रही है श्रद्धांजलि: अन्नपूर्णा

पदयात्रा निकाल सरदार पटेल को दी जा रही है श्रद्धांजलि: अन्नपूर्णा

संक्षेप:

बेंगाबाद में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर पदयात्रा का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा द्वारा यूनिटी मार्च निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने का प्रयास किया और आज उनकी बातें जन जन तक पहुंचाई जा रही हैं।

Thu, 20 Nov 2025 05:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर पदयात्रा के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। भाजपा द्वारा गुरुवार को लौह पुरुष की जयंती पर छोटकी खरगडीहा एवं बेंगाबाद दुर्गा मंदिर के समक्ष आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि वे देश भक्त थे। भारत को एकजुट करने का उन्होंने प्रयास किया। देश की आजादी के बाद भी विभिन्न रियासतों में नवाबों में देश बंटा हुआ था लेकिन सारे रियासतों को एकजुट कर उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि सरदार पटेल की बातों को पदयात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केवाड़िया में विश्व का सबसे बड़ा उनका स्टेच्यू बनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है। बताया कि पटेल की जयंती देश स्तर पर मनाई जा रही है। आज गांडेय विधानसभा मे जयंती के मौके पर यूनिटी मार्च आयोजित किया गया। शुक्रवार को जमुआ में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वंदे मातरम और भारत माता की जय से गूंजी बेंगाबाद की धरती खुरचुट्टा दुर्गा मंदिर से भाजपा द्वारा यूनिटी मार्च निकाला गया। मौके पर सैकड़ों की तादाद में युवा, महिला, स्कूली छात्र छात्रा के अलावा ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा इसमें लिया। गाजे-बाजे और तिरंगा झंडा के साथ वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। खुरचुट्टा से निकाले गए यूनिटी मार्च बेंगाबाद चतरो मुख्य पथ होकर छोटकी खरगडीहा चौक पर पहुंचा। इस मौके पर अनुसूचित जन जाति मोर्चा की महिलाओं द्वारा मांदर की थाप पर मार्च का स्वागत किया गया। इसमें जमुआ विधायक मंजु कुमारी सहित कई अन्य भाजपा नेत्री भी शामिल हुई थी। मौके पर देश की एकता और अखंडता से जुड़े कई आकर्षक झांकी निकाली गई और नुक्कड़ नाटक किया गया। छोटकी खरगडीहा से यूनिटी मार्च बेंगाबाद चौक पहुंचा और दुर्गा मंदिर परिसर में इसका समापन किया गया। पंद्रह किमी तक मार्च निकला था। मुख्य सड़क में यूनिटी मार्च निकाले जाने के कारण कुछ घंटों तक बड़े वाहनों का परिचालन ठप रहा। यूनिटी मार्च में नवाहार प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, के एन बक्शी कॉलेज, छोटकी खरगडीहा मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एल एन पी पब्लिक स्कूल, राजकीय बुनियादी विद्यालय, गिरिडीह महाविद्यालय एन सी सी कैडेट सहित कई विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया था। कौन कौन थे पदयात्रा में शामिल। भाजपा द्वारा निकाली गई यूनिटी मार्च के मौके पर कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक मंजु कुमारी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, बेंगाबाद सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, पूर्व प्रमुख रामप्रसाद यादव, नुनूलाल मरांडी, कामेश्वर पासवान, प्रकाश मंडल, अशोक उपाध्याय, संगीता सेठ, मंडल अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा, रघुनंदन कुशवाहा, छोटकी खरगडीहा मुखिया सुनीता देवी, निवर्तमान मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, भाजपा नेत्री सुनीता देवी, रंजीत मरांडी, गंगाधर राणा, शंकर तिवारी, रामरतन राम, हेमराज साव, महेंद्र वर्मा, बजरंगी यादव, रेणूलाल चौरसिया, बाबूचंद साव, सुभाष राणा, प्रवीण राम आदि ने भाग लिया।