केन्द्रीय मंत्री व विधायक ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

Jan 02, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक मंजु कुमारी ने मानिकबाद गांव में कमलेश सिंह के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस हत्या की निंदा की और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस दौरान कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

केन्द्रीय मंत्री व विधायक ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

देवरी, प्रतिनिधि। कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं जमुआ की विधायक मंजु कुमारी बुधवार देर शाम देवरी के मानिकबाद गांव पहुंची। दोनों ने पिछले दिनों राजधनवार के नकटीटांड़ गांव में पीट-पीट कर मारे गए युवक कमलेश सिंह के परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाते हुए उन्हें सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री ने इस आपराधिक घटना की निंदा करते हुए हत्या कांड में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित सजा दिलवाने की बात कही। मौके पर बमशंकर उपाध्याय, विक्की उपाध्याय, मुंशी सिंह, सुमन उपाध्याय, राजकुमार सिंह, भानु शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।