Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsUnder-19 Panchayat Level Cricket Tournament Kicks Off in Dumri with 8 Teams
अंडर-19 तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

अंडर-19 तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

संक्षेप:

डुमरी में निमियाघाट में आयोजित अंडर-19 पंचायत स्तरीय लोहेडीह प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिप सदस्य धनंजय प्रसाद ने किया। टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया, जिसमें लोहेडीह ने उद्घाटन मैच में निमियाघाट को 16 रनों से हराया। पुरस्कार राशि 8999 रुपये और 4499 रुपये रखी गई है।

Feb 09, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के निमियाघाट में अंडर-19 तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय लोहेडीह प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। लोहेडीह युवा क्रिकेट समिति के तत्वाधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को जिप सदस्य धनंजय प्रसाद ने फीता काटकर किया। आठ टीमों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच निमियाघाट और लोहेडीह के बीच खेला गया, जिसमें लोहेडीह की टीम ने 16 रनों से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 8999 रुपये नगद व ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार 4499 रुपये नगद व ट्रॉफी रखा गया है। उद्घाटन के मौके पर जिप सदस्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें उचित मंच प्रदान करने की आवश्यकता है। ऐसे टूर्नामेंट प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के फरहान खान, सदीक खान, महफूज खान, संजय रजक, लाल बाबू आदि उपस्थित थे।