बेकाबू टेम्पो ने तीन बाइकों में मारी ठोकर, चार घायल

Nov 24, 2025 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

तिसरी थाना क्षेत्र में रविवार को बेकाबू टेम्पो ने तीन बाइकों को टक्कर मारी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल तिसरी हाट से सब्जी लेकर लौट रहे थे। टेम्पो पलट गया, जबकि घायल लोगों को तिसरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेकाबू टेम्पो ने तीन बाइकों में मारी ठोकर, चार घायल

तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड स्थित बाघाखोल मोड़ के पास रविवार को बेकाबू टेम्पो ने लगातार तीन बाइकों को बारी-बारी से जोरदार धक्का मार दिया। जिसके कारण तीनों बाइकों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं तीनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि तीन अलग-अलग बाइक से लोग तिसरी हाट से सब्जी लेकर चंदौरी लौट रहे थे। तभी चंदौरी की ओर से आ रहे बेकाबू टेम्पो ने बारी-बारी से तीनों बाइकों में जोर धक्का मार दिया। इसके बाद वह खुद पलट गया। इस घटना में टेम्पो चालक तो बाल-बाल बच गया लेकिन बाइक में सावर प्रयाग साव, राजेंद्र साव दोनों पिता व पुत्र सहित सूरज कुमार और मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सभी घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा तिसरी अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।