Uncertain Rail Blockade at Parasnath Station Disrupts Travel Plans for Many अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम से परेशान हुए रेल यात्री, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsUncertain Rail Blockade at Parasnath Station Disrupts Travel Plans for Many

अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम से परेशान हुए रेल यात्री

डुमरी में कुरमी/कुड़मी समाज ने पारसनाथ स्टेशन पर अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम किया। इस कारण कई ट्रेनें रोक दी गईं या डाइवर्ट कर दी गईं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 21 Sep 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम से परेशान हुए रेल यात्री

डुमरी। कुरमी/कुड़मी समाज के रेल टेका, डहर छेका आंदोलन के तहत पारसनाथ स्टेशन पर अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम किया गया। रेल ट्रैक जाम के कारण इस रुट पर चलनेवाली ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया या फिर रुट डाइवर्ट कर भेजा गया। जिस कारण पारसनाथ स्टेशन से जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को दिल्ली, पटना, विंध्याचल व वर्दमान जाना था पर पारसनाथ स्टेशन पर फंसे रहे। गावां की अनिता कुमारी और रिंकी देवी ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था। दो दिन पहले ही टिकट ली थी पर स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन नहीं चलेगी।

अब जाम के कारण घर भी लौटना मुश्किल हो रहा है। फुसरो के अवधेश सिंह को विंध्याचल जाना था वहीं शोभा शर्मा गिरिडीह से आयी थी जिन्हें बंदे भारत से पटना जाना था पर नहीं जा पायी। जबकि शिखर जी घूमने आये कुछ लोगों को बर्दवान जाना था। वेलोग भी ट्रेन नहीं आने के परेशान दिखे। ट्रेनें नहीं चलने के कारण सभी लोग अब किसी तरह घर लौटने की बात कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।