
दो बेटों ने बढ़ाया मुंडरो गांव का सम्मान
बगोदर प्रखंड के मुंडरो पंचायत के दो युवकों, सुनील कुमार सिंह और दामोदर कुमार ने सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की है। सुनील को एएसओ और दामोदर को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का पद मिला है। यह सफलता पंचायत के लिए गर्व की बात है और अन्य छात्रों को प्रेरित करेगी।
बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के मुंडरो पंचायत के दो लाल ने सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफलता हासिल करनेवालों में एक सुनील कुमार सिंह है तो दूसरा दामोदर कुमार शामिल है। इसमें सुनील को एएसओ ( सहायक अनुभाग पदाधिकारी ) तो दामोदर को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का पद मिला है। एक ही पंचायत के दो युवकों का सीजीएल परीक्षा में मिली सफलता से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा लोग इसे पंचायत के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। इस संबंध में मुखिया बंधन महतो ने कहा है कि दोनों युवकों का सीजीएल परीक्षा में चयन होना पंचायत के लिए गौरव की बात है।

दोनों युवकों की सफलता इलाके के अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र - छात्राओं को प्रेरणा देगा और वे भी आगे सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। गांव के ही प्रो हेमलाल महतो ने भी कहा है युवकों की कामयाबी से गांव का मान-सम्मान बढ़ा है। सुनील को मिला एएसओ का पद सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले मुंडरो के सुनील कुमार सिंह के पिता त्रिभुवन सिंह प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। सुनील कुमार ने बताया कि वह सीजीएल की परीक्षा पहली बार दी थी। इसमें उसे सफलता मिली है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं खुद की मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि वे हजारीबाग में रहकर तैयारी व पढ़ाई करते थे। कड़ी मेहनत और लगन ही सफलता का मूलमंत्र है। दामोदर बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बने दामोदर कुमार मुंडरो पंचायत के पैसरा गांव के रहनेवाले हैं। पंचायत के पूर्व मुखिया स्व अनंतलाल महतो का वह पोता है। जिस समय शिक्षा से लोग महरुम हुआ करते थे उस समय तत्कालीन मुखिया अनंतलाल महतो लोगों को शिक्षा को लेकर जागरूक किया करते थे। दामोदर के पिता जितेन्द्र महतो सामाजिक कार्यकर्ता हैं तथा मां आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत हैं। दामोदर के पिता जितेन्द्र महतो ने बताया कि हजारीबाग में रहकर वह पढ़ाई और तैयारी करता था। उन्होंने कहा कि दामोदर ने अपने दादा के सपने को साकार किया है। चूंकि उसके दादा क्षेत्र के लोगों को शिक्षा के लिए हमेशा जागरूक किया करते थे। फोटो 09 जीआरडी 84, सुनील कुमार सिंह 85, दामोदर कुमार

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


