ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडदो अवैध क्रशर ध्वस्त किए गए

दो अवैध क्रशर ध्वस्त किए गए

जिला खनन पदाधिकारी गिरिडीह के नेतृत्व में पीरटांड़ में संचालित अवैध क्रशर के खिलाफ छापेमारी की गई। डीएमओ के निर्देश पर प्रशासन ने मोनाटांड़ में संचालित दो क्रशर को जेसीबी लगाकर तहस नहस कर...

दो अवैध क्रशर ध्वस्त किए गए
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहThu, 12 Jul 2018 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला खनन पदाधिकारी गिरिडीह के नेतृत्व में पीरटांड़ में संचालित अवैध क्रशर के खिलाफ छापेमारी की गई। डीएमओ के निर्देश पर प्रशासन ने मोनाटांड़ में संचालित दो क्रशर को जेसीबी लगाकर तहस नहस कर दिया। मामले पर खुखरा थाना में क्रशर संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।बता दें कि गुरुवार की अल सुबह गिरिडीह डीएमओ के नेतृत्व में प्रशासन का काफिला पीरटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र मोनाटांड़ में संचालित अवैध क्रशर पर आ धमका। डीएमओ गिरिडीह व एसडीओ डुमरी के निर्देश पर मोनाटांड़ में संचालित दो अवैध क्रशर को जेसीबी लगाकर नष्ट कर दिया गया। सुदूरवर्ती इलाका में अवैध क्रशर के खिलाफ कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की अल सुबह गिरिडीह डीएमओ के नेतृत्व में डुमरी एसडीओ ज्ञान प्रकाश मिंज, पीरटांड़ बीडीओ बैजनाथ उरांव अपने लाव लश्कर के साथ खुखरा थाना क्षेत्र के मोनाटांड़ गांव पहुंचे। मोनाटांड़ में संचालित अवैध दो क्रशर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। प्रशासन ने तुरन्त जेसीबी मशीन लगाकर अवैध क्रशर को तहस नहस कर दिया। क्रशर मशीन को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। संचालक विभूति सिंह तथा रामदेव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें