तुलसी के पौधे को हर घर में लगाना चाहिए: वैदेही
गुरुवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के ब्रिलिएंट स्कूल में तुलसी पूजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रवक्ता श्री श्री 108 वैदेही शरण जी महाराज ने तुलसी के गुणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तुलसी एक औषधीय पौधा है और इसे हर घर में लगाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक प्रवीण वर्मा ने किया।

सियाटांड़, प्रतिनिधि। गुरुवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के ब्रिलिएंट स्कूल एवं कोचिंग के द्वारा तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी पूजन कार्यक्रम रखकर तुलसी पूजा की गई। इस कार्यक्रम में प्रवक्ता श्री श्री 108 वैदेही शरण जी महाराज अयोध्या वाले के मुखारविंद से तुलसी के गुण के बारे में बखान किया गया। महाराज जी ने बताया गया कि तुलसी एक पौधा ही नहीं बल्कि एक औषधीय पौधा है, तुलसी के अनेकों गुण हैं। तुलसी को हर किसी को अपने घर में लगाना चाहिए। इससे आसपास के वातावरण शुद्ध रहता है और कई बीमारियां इससे दूर होती है। यह कार्यक्रम योग वेदांत सेवा समिति गोविंदाटांड़ के द्वारा रखा गया था।
मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर नरेश वर्मा ने बताया कि तुलसी एक पूजनीय पौधा है। इसके कई गुण होने के साथ-साथ यह हमें शुद्ध वातावरण देती है। स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रवीण वर्मा के द्वारा इस कार्यक्रम को संचालित किया गया। मौके पर विद्यालय परिवार के विश्वनाथ झा, त्रिभुवन पांडेय, शिव शंकर दास, पूनम ओझा, सुनीता वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, कामेश्वर शर्मा, कलावती रजक, रिया सिन्हा, सुमन, मुस्कान, फूलकुमारी, कोमल, सूरज आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


