ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडबेंगाबाद: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास

बेंगाबाद: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास

शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की को अकेले पाकर गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस बीच लड़की के दादा की नजर उस पर पड़ गई तब आरोपी युवक भाग गया। लड़की के दादा ने शोर मचाया...

बेंगाबाद: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSat, 04 May 2019 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की को अकेले पाकर गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस बीच लड़की के दादा की नजर उस पर पड़ गई तब आरोपी युवक भाग गया। लड़की के दादा ने शोर मचाया जिससे गांववाले जुट गये। पहले पंचायत के माध्यम से मामला सुलह करने का प्रयास किया गया परंतु बात नहीं बनी। तब शुक्रवार को लड़की के परिजन युवक के खिलाफ बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया है। मामला तीन दिन पूर्व का है।

घटना बेंगाबाद ओझाडीह पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। जानकारी मिली है कि नाबालिग लड़की शाम में घर से शौच के लिये निकली थी। सुनसान स्थान पर लड़की को अकेली देख युवक उस पर टूट पड़ा। लड़की के विरोध करने के बाद भी युवक उसे अपने हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। इतिफाक से उसी रास्ते से गुजर रहे लड़की के दादा की नजर पड़ गई। इसके बाद युवक भाग गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि लड़की से पूछताछ की जा रही है। आवेदन के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत के मामले को लेकर लोगों में रोष है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें