Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTruck Loaded with Steel Disappears While En Route to Deoghar and Banka
गिरिडीह से मोंगिया का छड़ लेकर देवघर व बांका के लिए चला ट्रक गायब

गिरिडीह से मोंगिया का छड़ लेकर देवघर व बांका के लिए चला ट्रक गायब

संक्षेप:

गिरिडीह में मोंगिया कंपनी के प्लांट से छड़ लोड कर देवघर और बांका के लिए निकला ट्रक गायब हो गया है। ट्रक 14 अगस्त की रात को रवाना हुआ था लेकिन अब उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। राजमोहन ने पुलिस में...

Aug 18, 2025 05:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह से मोंगिया कंपनी के प्लांट से छड़ लोड कर देवघर एवं बांका के लिए चला ट्रक छड़ समेत गायब हो गया है। ट्रक 14 अगस्त की रात साढ़े नौ बजे प्लांट से छड़ लोड कर देवघर एवं बांका के लिए रवाना हुआ था परंतु अब ट्रक व छड़ को कोई अता-पता नहीं चल रहा है। इस संबंध में देवघर के रांगामोड़ निवासी कृष्णा इंटरप्राइजेज के मालिक राजमोहन द्वारा गिरिडीह मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत की गई है। राजमोहन ने ट्रक चालक, मालिक एवं ट्रांस्पोर्टर के विरूद्ध शिकायत की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। क्या है मामला: राजमोहन का कहना है कि देवघर रांगामोड़ में उनका कृष्णा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वे मोंगिया छड़ के अधिकृत विक्रेता हैं। 14 अगस्त 2025 को रात साढ़े नौ बजे टुण्डी रोड मोंगिया प्लांट से ट्रक संख्या जेएच02बीएल/3264 में कृष्णा इंटरप्राइजेज के नाम से 16.600 टन सरिया लोड़ कर देवघर तथा बांका के लिए निकला। उन्होंने बताया कि जब सरिया लोड़ ट्रक देवघर तथा बांका नहीं पहुंचा तो वे चालक का मोबाइल नंबर पर फोन करने का प्रयास किये तो चालक का फोन बंद मिला। इसके बाद वे ट्रक मालिक हजारीबाग जिले के महकौल पदमा निवासी पिंटु कुमार को मोबाइल नंबर पर फोन कर पूछा तो उनके द्वारा टाल-मटोल किया जाने लगा। ट्रांसपोर्टर अजीत राय है जो गिरिडीह का रहनेवाला है। उसी के माध्यम से ट्रक पर छड़ लोड करवाया गया था। काफी खोजबीन करने के बाद भी सरिया लोड ट्रक का कुछ पता नहीं चल पाया।