
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ट्रक चालक ने किया दुष्कर्म
बेंगाबाद में एक 26 वर्षीया महिला के साथ ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक 26 वर्षीया महिला के साथ एक ट्रक चालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। है। यह घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। इस सिलसिले में पीड़िता ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध आवेदन देकर पुलिस से इस पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 05/2026 के तहत केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए शुक्रवार को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता महुआर पंचायत और ट्रक चालक ओझाडीह पंचायत के अरतोका गांव का रहने वाला है। पीडिता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि अरतोका के आशीष भोक्ता उर्फ मिंटु यादव का इंस्टाग्राम से दोनों की दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती गहराने के बाद ट्रक चालक ने उसकी कुछ तस्वीर मांगी और उसकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की उसे बार बार धमकी दिया जाने लगा। इस बीच चार जनवरी की रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे वह उसके घर में जबरन घुस गया। उस समय वह एक बच्ची के साथ सोई हुई थी। आरोपी ट्रक चालक ने उसे अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल कर देने की धमकी देकर जबर्दस्ती करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने मुंह मे गमछा बांध दिया। फिर ट्रक चालक ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके द्वारा हल्ला करने पर बगल कमरे में सोए परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। इस बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। घटना की रात उसके पति घर पर नहीं थे। पीड़िता का पति भी ट्रक चालक है। वह जमशेदपुर गया था। पति को इस घटना की सूचना मिली तो वह सात जनवरी को घर वापस लौट आया। तब बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक घर से फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




