जब्त ट्रक लेकर फरार हुए चालक को पुलिस ने दबोचा
निमियाघाट पुलिस ने ओवरलोडिंग के आरोप में जब्त ट्रक लेकर फरार हुए चालक को गिरफ्तार किया है। चालक ने रात के अंधेरे में ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर उसे रांची जिले के बुंडू से पकड़ लिया। ट्रक को पुनः जब्त कर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना परिसर से दो दिन पूर्व जब्त ट्रक लेकर फरार हुए चालक को निमियाघाट पुलिस ने हुए धर दबोचा है। ओवरलोडिंग के आरोप में डीटीओ द्वारा दो दिन पूर्व पकड़े गए मार्बल लदे ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में थाना में रखा गया था, लेकिन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक लेकर फरार हो गया था। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और चालक की तलाश में विशेष अभियान चलाया गया। निमियाघाट पुलिस ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर फरार चालक को ट्रक सहित रांची जिला के बुंडू से पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस ने ट्रक को पुनः जब्त कर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार डीटीओ द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उक्त ट्रक को पकड़ा गया था और आगे की कार्रवाई के लिए थाना को सौंपा गया था। थाना से ट्रक लेकर भागने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का खुलासा करते हुए चालक निजामुद्दीन को जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


