
ट्रक-बाइक में टक्कर, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र
संक्षेप:
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चाइना मोड़ के पास मंगलवार शाम एक ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। बाइक सवार पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पिता मो जलालउद्दीन एक...
Sep 10, 2025 03:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
गिरिडीह, प्रतिनिध। गिरिडीह-टुण्डी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाइना मोड़ के पास मंगलवार शाम ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये। हालांकि बाइक पर सवार पिता-पुत्र बाल-बाल बच गये। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया। महतोडीह पिकेट के अधिकारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि बाइक पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महेशमुंडा निवासी मो जलालउद्दीन एवं उनका पुत्र सवार था। मो जलालउद्दीन राजमिस्त्री का काम करता है और मोहनपुर स्थित मजिस्द में काम करके वापस महेशमुंडा जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


