
चावल लदा 407 वाहन पलटा, हताहत नहीं
संक्षेप:
देवरी थाना क्षेत्र में चतरो - जमुआ मुख्य मार्ग पर एक मालवाहक ट्रक, जो चावल ले जा रहा था, बजगुन्दा के पास पलट गया। यह घटना रात को हुई जब ट्रक का एक टायर फट गया। हालांकि, इस घटना में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और चालक तथा उप चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Nov 30, 2025 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो - जमुआ मुख्य मार्ग में बजगुन्दा (परसाटांड़) के पास शुक्रवार की रात चावल लदा मालवाहक 407 अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार के जानमाल की विशेष क्षति नहीं हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से वाहन चालक व उप चालक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस संबंध में बताया कि उक्त मालवाहक चावल लेकर चतरो बाजार जा रहा था। इसी क्रम में बजगुन्दा के पास उसका एक टायर ब्लास्ट हो जाने से मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




