Tricolor Yatra Celebrated in Dasa Redih Village Under Har Ghar Tiranga Campaign भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTricolor Yatra Celebrated in Dasa Redih Village Under Har Ghar Tiranga Campaign

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

धनवार विधानसभा के डोरंडा मंडल के दसरेडीह ग्राम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय और भाजपा नेता दिलीप साहू ने यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 13 Aug 2025 02:40 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार विधानसभा अंतर्गत डोरंडा मण्डल के दसरेडीह ग्राम में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय एवं भाजपा नेता दिलीप साहू ने की। तिरंगा यात्रा श्रीमनडीह गांव से शुरू होकर दसरेडीह, घोषणाडीह गांव तक पहुंची। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के ग्रामीणों तथा विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता के जयकारों और डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर नवल किशोर रॉय, भागवत पासवान, सदानंद रॉय, केदार साव, पुरूषोतम पाण्डेय, बसंत राय, सुनैना अग्रवाल, राज कुमारी सिंह, भागवत पासवान, सीताराम साव, सुमन सिन्हा, मनोज साव, कृष्ण जीवन पाण्डेय, ध्रुवदेव पाण्डेय, उमेश शर्मा, कामदेव रजक, विजय यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।