समाजसेवी की मनाई गई पुण्यतिथि

Mar 02, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गांडेय प्रखंड के फुलझरिया पंचायत में स्व. सरयू नारायण चौधरी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। उनके पुत्र प्रवीण चौधरी और अन्य सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने स्व. चौधरी के कार्यों को सराहा। वे सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय थे।

समाजसेवी की मनाई गई पुण्यतिथि

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के फुलझरिया पंचायत के अर्जुन बाद गांव में रविवार को कार्यक्रम आयोजित करके क्षेत्र के समाजसेवी स्व. सरयू नारायण चौधरी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस क्रम में सबसे पहले पुत्र प्रवीण चौधरी सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुनः कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी स्वर्गीय चौधरी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा कि स्व. चौधरी के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। वे आजीवन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित राम जानकी मंदिर जोगनियाटांड़, पर्वतपुर पैक्स एवं दुर्गा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

स्व. चौधरी की सादगी एवं व्यवहार कुशलता लोगों को हमेशा याद रहेगा। इस दौरान समाजसेवी प्रवीण चौधरी, भाजपा के अरुण हाजरा, एंथोनी स्वामी, भरतलाल शर्मा, सुरेन्द्र लोहानी, मसरुद्दीन अंसारी, सिकंदर मंडल, विरंची नारायण चौधरी, जीतन पंडित, गौरी प्रसाद यादव, महेंद्र मंडल, हीरालाल हाजरा समेत अन्य ने श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार व्यक्त किए। बता दें कि स्व. चौधरी गांडेय प्रखंड के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कर भाग लेते थे। बीते वर्ष 2022 में 1 मार्च को लंबे समय से बीमार रहने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी जिसके बाद हर वर्ष एक मार्च को उनके परिजन और ग्रामीण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करके उनकी पुण्यतिथि मनाते हैं। मौके पर चंद्रदेव प्रसाद, महेंद्र प्रसाद राय, सुनील सिंह, छोटे पाठक, गौरी प्रसाद यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।