पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व शिक्षा मंत्री

Apr 06, 2026 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर झामुमो द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में नेताओं ने उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा। केंद्रीय कमेटी सदस्य मंडल ने उन्हें अमर बताया और उनकी कमी को पार्टी के लिए असाधारण बताया।

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व शिक्षा मंत्री

बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर झामुमो के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बगोदर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के केंद्रीय कमेटी सदस्य शत्रुध्न प्रसाद मंडल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। नेताओं ने उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कमेटी सदस्य मंडल ने अपने संबोधन में उन्हें अमर की संज्ञा दी। कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो हमलोगों के बीच नहीं है। पार्टी को यह कमी हमेशा खलती रहेगी और इसकी भरपाई भी निकट भविष्य में संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्व. जगरनाथ महतो मरकर भी अमर हैं। चूंकि उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष की बदौलत जनता के चेहरे में खुशी लाने का हर संभव उन्होंने प्रयास किया था। मौके पर पार्टी नेता बंधन महतो, साकिर अंसारी, अनवर अंसारी, मन्नू साव, शहनवाज अंसारी आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।