जमशेदपुर ने गिरिडीह टीम को 24 रनों से हराया
देवरी के चतरो पंचायत में चार दिवसीय आदिवासी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। सिंहभूम लायंस क्लब जमशेदपुर ने सिटी इलेवन गिरिडीह को 24 रनों से हराया। लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए, जबकि गिरिडीह ने 79 रन बनाकर 9 विकेट खो दिए। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चतरो पंचायत अन्तर्गत करमाटांड़ में स्थित खेल मैदान में रविवार को चार दिवसीय आदिवासी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। जिसमें सिंहभूम लायंस क्लब जमशेदपुर टीम के खिलाड़ियों ने सिटी इलेवन गिरिडीह को प्रतियोगिता में सिंहभूम लायंस टीम के खिलाड़ियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 07 विकेट खोकर 103 रनों का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में गिरिडीह टीम के खिलाड़ी 10 ओवर में 09 विकेट के नुकसान पर 79 रन ही बना सके। इस तरह से सिंहभूम लायंस की टीम ने फाइनल मैच को 24 रनों से जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
मैच के निर्णायक संतोष मरांडी व जयकिशन हेंब्रम थे। उदघोषक गोपाल कुमार, मोतीलाल मरांडी, गणक स्टीफन मरांडी व मौसम मरांडी थे। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह आदि लोगों ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। फूलो- झानो क्लब करमाटांड़ के द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर सामेल मरांडी, राजकिशोर मरांडी, दिनेश मरांडी, अनिता बेसरा, प्रमिला सोरेन, सुनीता टुडू, बसंती मरांडी आदि लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


