50 लाख की बजाय चंद रुपए में ही बना दिया खेल मैदान
बगोदर प्रखंड के पोखरिया में 6 एकड़ गड्ढे को खेल मैदान में बदलने का कार्य हुआ है। इसमें विवेक का उपयोग करते हुए 50 लाख रुपए की संभावित लागत को कम करके चंद रुपए में काम पूरा किया गया। मुखिया प्रदीप महतो...

बगोदर। प्राणियों में मनुष्य को विवेकशील कहा गया है, क्योंकि वह अपने विवेक से असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाता है। ऐसा ही एक मामला बगोदर प्रखंड के पोखरिया में देखने को मिला है। जहां सिर्फ विवेक का इस्तेमाल कर हजारों हाइवा मिट्टी और डस्ट डालकर गड्ढ़ेनुमा 6 एकड़ भूमि को समतल कर खेल मैदान में बदल दिया गया है। गड्ढ़ा नुमा 6 एकड़ भूमि में मिट्टी और डस्ट भरकर समतल करने में 50 लाख रुपए संभावित खर्च होने का अनुमान है लेकिन विवेक लगाने के कारण चंद रुपए में मैदान बनकर तैयार हो गया है। गड्ढ़ा नुमा भूमि को खेल मैदान के रूप में परिणत करने में मुखिया प्रदीप महतो का अहम रोल रहा है।
इस कार्य में उन्हें गांव के अन्य गणमान्य लोगों का भी सहयोग मिला है। दरअसल, बगोदर के तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह के प्रयास से 75 लाख रुपए की लागत से गांव के तालाब का पिछले साल गहरीकरण किया गया था। उसी तालाब जीर्णोद्धार की मिट्टी से खेल मैदान को समतल करा दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




