जमुआ में ट्रेन से कटकर अधेड़ महिला की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गिरडीहशनिवार को जमुआ प्रखंड के पतरोगुंडी रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला मवेशी चराते समय पटरी के करीब थी और अचानक ट्रेन आने पर संभल नहीं सकी। मृतका की पहचान अकलु मियां की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

जमुआ, प्रतिनिधि। शनिवार को जमुआ प्रखंड के पतरोगुंडी रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला मवेशी चराते हुए पटरी के काफी नजदीक चल रही थी। ट्रेन के समय का अंदाजा न होने से वह असावधान हो गई और अचानक ट्रेन आ जाने पर संभल नहीं सकी। मृतका की पहचान पतरोगुंडी निवासी अकलु मियां की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


